फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बाइक पर चोटिल पिता को लेकर एक्सरे कक्ष तक पहुंचा युवक

विज्ञापन
फोटो 32 : सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ बाइक सवार युवक। स्रोत विभाग
विज्ञापन
इटावा। जिला अस्पताल में तमाम प्रयास के बाद अव्यवस्था कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार दोपहर में एक युवक अपने चोटिल पिता को बाइक पर बैठाकर एक्सरे कक्ष तक पहुंच गया। यह देख वहां तैनात पूर्व सैनिकों के हाथ-पांव फूल गए। उन्होंने तुरंत उसको बाहर निकाल दिया। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल साइट पर वायरल कर दिया। अमर उजाला इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे संयुक्त जिला अस्पताल में एक युवक बाइक से पिता को बैठाकर एक्सरे कक्ष के बाहर पहुंच गया। पूछताछ में युवक ने देवेंद्र कुमार राठौर निवासी भरथना चौराहे बताया। बताया कि पिता सुंदरलाल राठौर को चोट लगने वह एक्सरे करवाने आया था। व्हील चेयर व स्ट्रेचर न मिलने पर वह सीधे बाइक लेकर पहुंच गया। इस दौरान किसी ने यह वीडियो बनाकर सोशल साइट पर वायरल कर दिया। सीएमएस डॉ. पारितोष शुक्ला ने बताया कि युवक के नियम तोड़ने पर उसका लाइसेंस निरस्त करने के लिए एआरटीओ को पत्र लिखा जाएगा। साथ ही बुधवार को ब्लड बैंक के पास पूर्व सैनिक को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें