इटावा। सैफई क्षेत्र में हवाई पट्टी रोड पर नगला किशोरी के पास बाइक से जा रहे किसान को पांच बाइक सवारों ने घेर लिया। किसान का आरोप है कि उसे धमकी देते हुए हवाई फायर किया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। प्रवेश कुमार निवासी नगला शीशियां मंगलवार शाम साढ़े छह बजे गांव से सैफई बाजार के लिए जा रहे थे। रास्ते में हवाई पट्टी के पास उन्हें दो बाइक पर सवार पांच युवकों ने रोक लिया। प्रवेश का आरोप है कि उन्हें युवकों ने तमंचे दिखाकर धमकाया और फायर भी किया। सैफई थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश का मामला प्रतीत हो रहा है।