फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Wed, 03 Dec 2025 01:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के मोहाना गांव के पास हुए सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान सोमवार देर रात मौत हो गई। अनहोनी पर परिजन बिलखते रहे।
विज्ञापन

गजनेर थाना क्षेत्र के विजय नगर निवासी संतोष सिंह ने बताया बेटा सचिन (19) मजदूरी करते थे। 27 नवंबर को वह अपने साथी मनीष के साथ दवा लेने के लिए मोहाना गांव गए थे। वहां से वापस आते समय मोहाना गांव के बाहर गजनेर रोड पर एक गैस सिलिंडर लेकर जा रहे लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी।
बाइक मनीष चला रहा था और वह हेलमेट लगाए थे। जबकि बेटा पीछे बैठा था। पीछे बैठा बेटा उछल कर सड़क पर जा गिरा। सिर व शरीर में गंभीर चोट आने पर उसे कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार न होने पर सोमवार को उसे हैलट ले गए। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत पर मां अनीता देवी,भाई राहुल, संदीप बिलखते रहे। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया घटना की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें