फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आज से दो दिन तक दक्षिण के 2.75 लाख लोग झेलेंगे पानी की किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जलकल विभाग 27 मार्च की सुबह गुजैनी वाटर वर्क्स बंद कर दो मेट्रो निर्माण स्थलों में पाइपलाइन शिफ्ट कराएगा। यह कार्य दो दिन चलेगा। इस दौरान दक्षिणी क्षेत्र के करीब 2.75 लाख लोगों को पानी की किल्लत होगी। पानी का संकट होने पर मोबाइल नंबर 9235553857 या 7565004609 डायल कर टैंकर मंगाया जा सकता है।
विज्ञापन


जलकल विभाग जोन पांच के अधिशासी अभियंता रामेंद्र पांडेय के अनुसार बर्रा सात में निर्माणाधीन मेट्रो स्टेशन और शास्त्री चौक मेट्रो स्टेशन परिसर से 600 एमएम व्यास की पाइपलाइन को डायवर्ट कराकर मुख्य पाइपलाइन से जोड़ना है।

इसके लिए 27 मार्च की सुबह से 28 मार्च की शाम तक गुजैनी वाटर वर्क्स से पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। इस वजह से दो दिन उस्मानपुर में पानी की आपूर्ति ठप रहेगी। वहीं, बर्रा एक से सात, रतनलालनगर, दबौली, गुजैनी, साकेतनगर और आसपास के मोहल्लों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन



परमपुरवा में टेस्टिंग में फूटा फव्वारा
जेएनएनयूआरएम के तहत बिछाई गई पाइपलाइनों की टेस्टिंग के दौरान बुधवार को परमपुरवा में भ्रष्टाचार का फव्वारा फूटा। सड़क पर पानी भरने और यातायात बाधित होने पर लोगों ने जल निगम को सूचना दी, तब टेस्टिंग बंद की गई। जल निगम के अधिकारियों ने बताया कि उसी क्षेत्र में स्थित शास्त्री पार्क जोनल पंपिंग स्टेशन से आसपास के मोहल्लों में पानी आपूर्ति के लिए पूर्व में बिछाई गई पाइपलाइन की टेस्टिंग की जा रही थी। इस दौरान लीकेज का पता चला। मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें