फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai: करंट की चपेट में आकर युवक की मौत, खराब पड़े नलकुप के खुले तार से छूआ था पैर, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Wed, 23 Oct 2024 12:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: कालपी कोतवाली क्षेत्र में खराब पड़े नलकूप के खुले तार से करंट की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और रोते-बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई में खराब पड़े नलकूप के खुले तार से युवक को करंट लग गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिजनों में चीख पुकार मच गई। युवक अपनी ससुराल आया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश के भिंड जिले के बड़ी मोरखी निवासी विनय प्रताप सिंह (26) की कालपी कोतवाली क्षेत्र के मंगरौल के मजरा बसानताल में ससुराल थी। इस पर वह मंगलवार को आया था। तभी घर के पास स्थित करीब तीन वर्ष से बंद पड़े नलकूप के पास वह लघुशंका करने के लिए चला गया।
तभी वहां पड़े खुले तार से उसका पैर छू गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के ससुर राजकुमार ने बताया कि वह मंगलवार को ही आए थे। लघुशंका करते समय उनकी करंट लगने से मौत हो गई। बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही से उनकी जान गई है। मृतक के दो बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें