फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मोहल्ला विशंभर कॉलोनी निवासी सुमित शाक्य (37) शनिवार सुबह करीब पांच बजे मोहल्ले के सामने स्थित दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इस दौरान डाउन लाइन पर कानपुर की तरफ जा रही ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि सुमित हर रोज की तरह टहलने के लिए घर से निकल कर रेल पटरी पार कर जा रहा था। उसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गया। वह पिता मूलचंद्र के साथ खेती बाड़ी में हाथ बंटाता था। घटना से पत्नी रूबी देवी, पुत्र आर्यन (7) आदि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दुखी परिजनों को पूर्व पालिकाध्यक्ष मनोज पोरवाल समेत मोहल्लावासियों ने ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें