फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हाईवे पार कर रहे युवक को बेकाबू कार रौंदते हुए पलटी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नरवल थाना क्षेत्र में रविवार देर रात नरवल मोड़ पर सड़क पार कर रहे राजन यादव (30) को तेज रफ्तार बेकाबू कार रौंदते हुए हाईवे पर पलट गई। हादसे में युवक की मौत हो गई। वहीं, कार चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

कानपुर देहात के अकबरपुर के ग्राम इकघरा निवासी राजन ट्रक चालक थे। चचेरे भाई पंकज ने बताया कि शनिवार शाम को राजन बस में सवार होकर सिलीगुड़ी से कानपुर होते हुए अपने घर जा रहे थे। रात करीब दो बजे नरवल मोड़ के पास एक ढाबे में खाना पानी के लिए चालक ने बस रोकी। राजन लघुशंका के लिए सड़क पार करने लगे तभी इसी दौरान तेज रफ्तार कार राजन को समेटते हुए 10 मीटर तक ले गई। अनियंत्रित होने से कार हाईवे पर दो बार पलट गई। हादसे में राजन की मौत हो गई। नरवल इंस्पेक्टर अखिलेश पाल के अनुसार तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें