कानपुर। पनकी रतनपुर निवासी मजदूर शैलेंद्र के शनिवार शाम से लापता दो साल के बेटे शिवा का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस करीब एक किलोमीटर के इर्द गिर्द करीब तीन दर्जन सीसी कैमरे खंगाल डाले। इससे पहले परिजन के संदेह जताने पर पुलिस ने पड़ोसन से पूछताछ भी की थी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मासूम की तलाश में जुटी है। शैलेंद्र ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम जब वह घर लौटा तो पत्नी रेखा लेटी थी। बेटा शिवा अपनी दूध की बोतल के साथ गायब था। करीब 55 घंटे की जांच पड़ताल के बाद भी पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। पनकी एसीपी शिखर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज है। बच्चे की तलाश में टीम लगी है। संवाद