फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: महिला मित्र को वीडियो कॉल कर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। खाड़ेपुर निवासी महिला मित्र ने कुछ दिन पहले शादी का प्रस्ताव ठुकराया तो बजरिया के युवक ने उसे शनिवार को वीडियो कॉल कर मनाने की कोशिश की। न मानने पर निराश युवक ने वीडियो कॉल पर ही फंदा लगाकर जान दे दी। फोन न उठने पर परिजन घर पहुंचे तो घटना का पता चला। परिजनों के अनुसार चार दिन पहले भी युवक ने इसी बात पर हाथ की नस काटने की कोशिश की थी।
विज्ञापन

कर्नलगंज निवासी गौतम सोनकर (23) लोहा मंडी में नौकरी करता था। पिता मिंटू ने बताया कि दो दिन पहले गौतम के साथ बाइक से भैरो मंदिर जाने के दौरान गिर जाने से पत्नी दिपाली घायल हो गई थी। उर्सला अस्पताल में भर्ती है। गुरुवार को उनके ससुर राकेश का निधन हो गया था। शुक्रवार को बेटा गौतम उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था। वहां से लौटने के बाद बेटा घर पर अकेला था जबकि छोटा बेटा डूग्गू , तीन बेटियां व वह खुद अस्पताल में थे। इस बीच बेटे ने खाड़ेपुर निवासी अपनी महिला मित्र को वीडियो कॉल कर फंदा लगा लिया। उन्होंने बताया कि चार दिन पहले अनबन के चलते बेटा महिला मित्र के घर पहुंच गया था जहां उसने अपनी नस काट ली थी। तब उन्हें दोनों के संबंधों के बारे में पता चला था। बजरिया थाना प्रभारी अरविंद शर्मा ने बताया कि महिला मित्र के शादी से इन्कार पर युवक ने आत्महत्या की है। अगर पीड़ित परिवार कोई शिकायत करेगा तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें