फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सट्टे में हारा उधारी की रकम, कर्जदारों के दबाव में युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सेनपश्चिम पारा थाना क्षेत्र के तौधकपुर निवासी ऋतिक (19) ने शनिवार देर रात फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन के अनुसार उधार लेकर सट्टे में रुपये हारने और कर्जदारों के लगातार दबाव से परेशान होकर युवक ने खुदकुशी की। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

तौधकपुर केडीए काॅलोनी के पास निवासी कमलेश कुमार घर पर परचून की दुकान चलाते हैं। परिवार में पत्नी सावित्री देवी, चार बेटे राजकुमार, विनोद, आलोक और ऋतिक था। कमलेश ने बताया कि ऋतिक और बड़ा बेटा विनोद सैलून चलाते थे। ऋतिक को सट्टा खेलने की लत लग गई। ऋतिक ने कई लोगों से उधार रुपये लेकर सट्टा खेला लेकिन लगातार करीब एक लाख रुपये हार गया।
आरोप है कि बीते सप्ताह उनके दूसरे नंबर के बेटे विनोद ने उसे 10 हजार रुपये उधार चुकाने के लिए दिए थे लेकिन कर्जदार लगातार पैसा वापस मांग रहे थे। इसे लेकर वह तनाव में था। शनिवार को ऋतिक घर से बिना बताए चला गया। देर रात करीब 11 बजे वापस लौटा और कमरे में सोने चला गया। रविवार सुबह छह बजे बड़ा भाई उसे जगाने पहुंचा। खिड़की से झांककर देखा तो ऋतिक का शव चादर के सहारे पंखे से लटका मिला।
विज्ञापन

सेनपश्चिम पारा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि परिजन ने युवक के सट्टे में रुपये हारने और उधार के पैसों को लेकर तनाव में रहने की जानकारी दी है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें