फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ट्रेन हादसों में युवक और वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सचेंडी थानाक्षेत्र में दो ट्रेन हादसों में युवक और वृद्ध की मौत हो गई। स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी।
विज्ञापन


सचेंडी के भूल गांव निवासी वंशलाल का बेटा धीरेंद्र कुमार (26) मजदूरी करता था। पिता ने बताया कि रविवार शाम घर से 500 मीटर की दूरी पर स्थित रेलवे ट्रैक किनारे खेत में काम करने के लिए जाते समय दिल्ली-हावड़ा रूट पर ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। बड़े भाई वीरेंद्र ने बताया कि धीरेंद्र चार भाइयों में सबसे छोटा था।

इसी तरह सचेंडी स्टेशन के आउटर पर बिहार के सहरसा के नरियार निवासी वृद्ध बौनू शाह (80) की रविवार शाम चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। बेटे अर्जुन ने बताया कि पिता अपने कई साथियों के साथ वृंदावन से अयोध्या जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें