एक मोबाइल लड़के की मौत की कारण बन गया। मौहल्ले में उसकी मौत के बाद यही चर्चा हो रही है कि मोबाइल को मौत के करीब चार्जिंग पर लगा दिया था। ऐसा नहीं होता तो उसको मौत आती ही नहीं। वह बच जाता।
उन्नाव के सफीपुर में पड़ोसी की छत पर सोलर पैनल में चार्जिंग के लिए लगे मोबाइल को निकालने गया युवक ऊपर से नहीं लौटा। तलाश हुई तो वह छत पर झुलसी हुई हालत में मिला। उसका शरीर उसकी मौत का दर्द बयां कर रहा था। वह जमीन पर गिरा छटपटा रहा था। बेटे के साथ हुए खौफनाक हादसे की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। यहां डाक्टरों ने जवाब दे दिया।