फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रेलवे पुल पर मरम्मत करते समय गिरकर मजदूर की मौत

Thu, 05 Feb 2026 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर थाना क्षेत्र मांवर गांव के पास सेंगुर नदी पुल पर रेलवे पुल की मरम्मत कार्य में लगा मजदूर इंटर सिटी ट्रेन गुजरने पर झोका लगने से नीचे आ गिरा। साथी मजदूर उसे गंभीर हालत में सीएचसी पुखरायां लेकर आए। यहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

जौनपुर बिंदुली के कुवरदा गांव निवासी कमलेश निषाद ने बताया कि मांवर के पास सेंगुर नदी पर रेलवे के पुल में काम चल रहा है। जिसमें उसके साथ गांव का ही मनोज निषाद (40) भी ठेकेदार चंद्रभान के अंडर में काम रह था। बुधवार की सुबह नौ बजे के करीब काम के दौरान इंटरसिटी के आ जाने से सभी लोग पुल पर बने स्टैंड पर खड़े हो गए। ट्रेन के निकलते समय मनोज झोका लगने से पुल से नीचे गिरकर घायल हो गए। इस पर पुल पर मौजूद साथी मजदूर दौड़ कर नीचे पहुंचे। मनोज की हालत गंभीर देख एंबुलेंस बुलाई और उसे पुखरायां सीएचसी लेकर आए। यहां आने पर डॉ. केदारनाथ ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इधर हादसे की जानकारी पर पुखरायां रेलवे स्टेशन स्थित आरपीएफ चौकी से सहायक उपनिरीक्षक रामकिशोर भी सीएचसी पहुंचे और घटना को लेकर मजदूरों से जानकारी की। इसके बाद भोगनीपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया रेलवे पुल पर कार्य करते समय गिरकर मजदूर की मौत होने की जानकारी मिली है। मौके पर पहुंच कर उपनिरीक्षक राजेंद्र रंजन ने जांच की है। मजदूरों के माध्यम से मनोज के परिवार वालों को सूचना दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया गया है। घटना में तहरीर मिलने व जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें