महिला ने सड़क पर दिया बच्चे को जन्म
यूपी के जालौन जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक महिला को सड़क पर बच्चे को जन्म देने के लिए मजबूर होना पड़ा। जानकारी के अनुसार अस्पताल से बाहर कर दिए जाने के बाद महिला ने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दिया।
इस मामले में एसीएमओ डॉ. बीएम खरे ने बताया कि उन्हें इस बात की सूचना मिली है कि गर्भवती महिला को नर्स स्टाफ द्वारा अस्पताल से जबरन बाहर कर दिया गया। कहा कि इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।