फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: यूके से पार्सल भेजने के नाम पर युवती से 17.70 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी थानाक्षेत्र में एक युवती को साइबर ठगों ने शादी कराने वाली वेबसाइट के माध्यम से संपर्क किया। रिश्ता तय होने के बाद इंग्लैंड से फ्लाइट से पार्सल भेजने की बात कही। जून में युवती को फोन कर अलग-अलग तरीके से फंसाकर 17.70 लाख रुपय ठग लिए।
विज्ञापन


ओमपुरवा निवासी शीबा के अनुसार उनकी शादी कराने वाले पोर्टल पर आईडी है। एक महीने पहले सलीम सज्जन नाम की प्रोफाइल से चैट शुरू हुई। चैट करने पर शादी का रिश्ता तय होने के बाद व्हाॅट्सअप नंबर दिया। इसके कुछ दिनों बाद उसने अपना नाम मो. सलीम असलम बताया। दोस्ती व रिश्ता तय होने के बाद उसने इंग्लैंड से 20 जून को एक पार्सल भेजा। उसी दिन एयरपोर्ट से व्हॉट्सएप नंबर पर एक कॉल आई।
कॉल करने वाले ने सत्यापन करते हुए उनके बारे में जानकारी कर यूके के पार्सल के लिए 15 हजार शुल्क देने की बात कही। इस पर उन्होंने ऑनलाइन पेमेंट कर दी। पीड़िता के अनुसार इसके बाद फोन पर उनसे पुलिस, पार्सल, इनकम टैक्स, अंगूठी की रसीद, सीबीआई अधिकारी, सलीम असलम की गिरफ्तारी आदि के नाम पर कुल 17.70 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए। साइबर थाना प्रभारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर धोखाधड़ी और आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें