फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: थाने जा रही महिला को कार ने कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सचेंडी में बुधवार सुबह नशेबाज पड़ोसी से विवाद की शिकायत करने थाने जा रही महिला को सड़क पार करते वक्त कार ने कुचल दिया। हादसे के वक्त मृतका का पति और बच्चे भी उससे कुछ दूरी पर चल रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस कार की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

मूलरूप से हरदोई के पचतूर द्वारनगला निवासी सोनेलाल रैदास सचेंडी के भौंती गांव में किराये पर रहते हैं। सोनेलाल भौंती स्थित कंपनी में काम करते हैं। परिवार में पत्नी अनीता (35) और तीन बच्चे नंदनी, सौरभ व रिया थी। सोनेलाल ने बताया कि बुधवार सुबह पड़ोसी ने विवाद के बाद उसे डंडे से पीटा। बीच-बचाव में पत्नी व बच्चों को भी मारा। वह पत्नी और बच्चों के साथ उसकी शिकायत करने सचेंडी थाने जा रहे थे।
करीब आधा किमी पहले पीछे आ रही पत्नी को सड़क पार करते वक्त गुजैनी की तरफ जा रही सफेद स्कार्पियो ने कुचल दिया और रौंदते हुए भाग निकला। वह और बच्चे दौड़कर पास पहुंचे लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था। सचेंडी थाना प्रभारी दिनेश सिंह विष्ट के अनुसार सीसीटीवी कैमरों से वाहन और चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें