फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बकरी चरा रही महिला ने साड़ी फेंककर बचाने का किया प्रयास

विज्ञापन
कैलाशा देवी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। हाराजपुर सिलवासा घाट में होली खेलने के बाद रंग छुड़ाने गए चार दोस्त डूब गए। वहीं, तैरना न जानने के कारण दो दोस्त बच गए। डूबे चार लोगों में से तीन के शव एसडीआरएफ ने शनिवार को निकाल लिए। चाैथे की तलाश जारी है।
विज्ञापन


दोस्त राजकुमार यादव ने बताया कि चारों युवकों को डूबता देख पास में बकरी चरा रही एक महिला कैलाशा देवी ने पहले डंडा बढ़ाकर खींचने की कोशिश की, फिर अपनी साड़ी फेंक कर उनको बचाने की कोशिश की। हालांकि सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को फोन कर सूचना दी।
पुलिस और एसडीआरएफ को सबसे पहले शनिवार दोपहर करीब 12 बजे महेंद्र का शव घटना स्थल से डेढ़ किलोमीटर आगे जमदा गांव के पास मिला। करीब एक बजे राहुल का शव जमदा गांव से करीब एक किलोमीटर आगे मिल गया। शाम चार बजे प्रियांशु का शव करीब दो किलोमीटर दूर गंगा की गहराई में मिला। टीम ने उन्नाव और फतेहपुर के बार्डर तक तलाश में जुटी है। शनिवार शाम को अंधेरा होने के चलते सर्च अभियान रोक दिया गया है। रविवार सुबह एक बार फिर सुमित की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन


डूबने वालों में प्रियांशु अग्रवाल बीबीए फाइनल ईयर का छात्र था। उसके माता-पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है। वहीं, महेंद्र कुशवाहा दो भाइयों में छोटा था। बड़े भाई धर्मेंद्र कुशवाहा ने बताया कि वह पेटीएम में नौकरी करता था। इधर, राहुल सिंह के बड़े भाई सोनू ने बताया कि वह पहले पेटीएम में नौकरी करता था। अब उसने नाैकरी छोड़ दी थी। घर में ही रहता था। उधर, सुमित सिंह के बड़े भाई दीपक सिंह ने बताया कि पिछले सप्ताह ही सुमित ने मोहल्ले में रेस्टोरेंट खोला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें