फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 112 पर फोन कर महिला ने कहा-हत्या करने के लिए पति लाया अवैध असलहा

Fri, 26 Jun 2026 01:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। थाना क्षेत्र के काशीपुर सलेमपुर में बुधवार दोपहर को महिला ने डायल 112 पर कॉल कर हत्या की नीयत से पति के घर में अवैध असलहा लेकर घूमने का आरोप लगा जल्द पुलिस भेजने की मांग की थी। 10 मिनट में मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को अवैध असलहा (अधिया) के साथ गिरफ्तार कर लिया। रूरा थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि बुधवार दोपहर दो बजे के करीब सलेमपुर निवासी सावित्री देवी ने डायल 112 पर सूचना दी। बताया कि पति राजेश कुमार जाटव उसकी हत्या करने की नीयत से अवैध असलहा व चार कारतूस लेकर घर में टहल रहे हैं। यदि पुलिस समय से नहीं आई तो पति उसकी हत्या कर देंगे। शिकायत के 10 मिनट बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम को युवक अवैध असलहा व चार कारतूस लिए मौके पर मौजूद मिला।
विज्ञापन

पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाना ले आई। पूछताछ में राजेश ने बताया कि कुछ महीनों पहले फसल रखवाली के दौरान उसे अवैध असलहा व कारतूस खेत में पड़े मिले थे। पत्नी से आए दिन विवाद होने के चलते उसने अवैध असलहा की जानकारी पुलिस को देने की जगह अपनी सुरक्षा के लिए रख लिया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अवैध असलहा रखने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया है। वहां से उसको जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें