फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: द्वारिकांगज को परास्त कर कुलदीप इलेवन ने दर्ज की जीत

Fri, 26 Jun 2026 01:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। नगर के जूनियर स्कूल मैदान में आयोजित दस दिवसीय नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार की रात हुए मुकाबले में द्वारिकागंज को परास्त कर कुलदीप इलेवन की टीम ने जीत दर्ज की। ऑलराउंड खेल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अनमोल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी द्वारिकागंज झींझक की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। कुलदीप इलेवन के गेंदबाजों की सटीक और धारदार गेंदबाजी के सामने द्वारिकागंज के बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक सके और पूरी टीम 10 ओवर में 59 रन का स्कोर बनाकर ढेर हो गई। दिव्यांशु गुप्ता ने बताया कि जवाब में 60 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुलदीप इलेवन की टीम ने मैदान पर उतरते ही आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया।
टीम के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ शॉट लगाते हुए मात्र 8.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। कुलदीप इलेवन की ओर से अनमोल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 26 रन बनाए। इससे पहले उन्होंने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए विपक्षी टीम के छह महत्वपूर्ण विकेट झटके थे। यहां साहिल, रामजी, कुलदीप सिंह व बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें