फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: वाहन की टक्कर से खंभा टूटा, 19 घंटे ठप रही छह वार्डों की बिजली

Fri, 19 Dec 2025 01:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। कानपुर-रसूलाबाद रोड पर ग्रामीण बैंक के सामने बुधवार रात करीब आठ बजे तेज रफ्तार वाहन बिजली के सीमेंटेड खंभे से टकरा गया। टक्कर लगने से खंभा टूट गया। जिससे छह वार्ड की बिजली 19 घंटे ठप रही। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

हादसा होने की जानकारी स्थानीय लोगों ने बिजली निगम के अधिकारियों को दी। इसके बाद बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। पूरी रात रसूलाबाद के गांधीनगर, विकास नगर, केशव नगर, शास्त्री नगर, गौतम बुद्ध नगर, लोहिया नगर सहित अन्य इलाके में अंधेरा छाया रहा। इन वार्डों के करीब दो हजार उपभोक्ता परेशान रहे।
बिजली न आने से घरेलू व व्यावसायिक उपकरण बंद रहे। गुरुवार सुबह विद्युत निगम की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त खंभा बदलने व आपूर्ति बहाल करने के लिए मरम्मत कार्य शुरू किया। गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे टीम ने खंभा लगाने के साथ आपूर्ति चालू की। जेई राजवीर ने बताया वाहन की टक्कर से विद्युत पोल टूट गया था। नया पोल लगा दिया गया है। हादसा करने के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया, उसकी जानकारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें