फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हाईवे पर ट्रक पलटने से लगा जाम, 12 घंटे तक रेंगते रहे वाहन

Mon, 23 Feb 2026 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। कानपुर से अकबरपुर की तरफ जाने वाले हाईवे पर शनिवार रात करीब 1:30 बजे भूसी लदा ट्रक पलट गया। एक साइड में जाम लगने से वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 12 घंटे की मशक्कत के बाद रविवार दोपहर करीब एक बजे ट्रक को किनारे कर यातायात को सुचारू किया गया।
विज्ञापन

धान की भूसी लादकर कानपुर की तरफ से आ रहा एक ट्रक जैसे ही चिराना ओवरब्रिज पर पहुंचा उसके अगले पहिये के चक्के निकल गए। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। उस पर लदी भूसी सड़क पर फैल जाने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। थोड़ी ही देर में पीछे से आ रहे ट्रक, कार अन्य छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई। सुबह होने तक जाम की स्थिति और विकराल हो गई। रनियां थाने की पुलिस और यातायात प्रभारी ने हाईवे प्रशासन की मदद से हाइड्रा मंगवाकर ट्रक को खड़ा कर किनारे करवाया। साथ ही बुलडोजर से सड़क पर फैली भूसी को हटावाया। यातायात पुलिस ने कड़़ी मशक्कत कर ओवरब्रिज पर खड़े वाहनों को पीछे करवाते हुए बगल से निकले सर्विस रोड ने निकलवाया।
इस दौरान करीब 12 घंटे तक राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। थाना प्रभारी दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि ट्रक पलटने से जाम लग गया था। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक को हाईवे से हटवाकर किनारे करवा यातायात को सुचारू किया गया। वहीं यातायात प्रभारी विवेक सिंह ने कहा कि सूचना मिलने ही टीम के साथ पहुंच हाईवे प्रशासन के सहयोग से बुलडोजर मंगवाकर ट्रक को किनारे करने की कार्रवाई की गई। साथ ही यात्रियों को समस्या न हो इसके लिए वाहनों का आवागमन सर्विस रोड से शुरू करवाया गया। इसमें किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें