इटावा। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के पहले दिन 27 नामांकन तथा दूसरे दिन 30 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। कुल मिलाकर 57 नामांकन खरीदे गए। 22 और 23 मई को नामांकन होंगे। वहीं 31 मई को मतदान होगा।
एल्डर्स कमेटी के मीडिया प्रभारी मनोज कुमार दीक्षित एवं रूपेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि अध्यक्ष पद पर छह, महामंत्री के लिए छह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर तीन, कोषाध्यक्ष पद पर चार, संयुक्त मंत्री पद पर छह, मध्यम उपाध्यक्ष पर चार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चार, वरिष्ठ सदस्य पर 12 व कनिष्ठ सदस्य पद पर 12 नामांकन खरीदे गए। चुनाव में अध्यक्ष/महामंत्री एक पद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एक पद, कोषाध्यक्ष एक पद, मध्यम उपाध्यक्ष दो पद, कनिष्ठ उपाध्यक्ष दो पद, संयुक्त मंत्री तीन पद, वरिष्ठ सदस्य छह पद व कनिष्ठ सदस्य के छह पद होंगे।
पत्र एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन योगेंद्र किशोर तिवारी सदस्यगण शांति स्वरूप पाठक, प्रेमशंकर शर्मा, रविन्द्र सिंह दुबे, रमाशंकर चौधरी की मौजूदगी में नामांकन पत्र बिके। मीडिया प्रभारी ने बताया कि 22 मई व 23 मई को अधिवक्ता अपने नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इसलिए एल्डर्स कमेटी ने दो दिन की हड़ताल रखी है। इन दो दिन अधिवक्ता न्यायिक कार्य से पूर्णतया विरत रहेंगे।