रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार सुबह घर के बाहर खेल रही मासूम का पड़ोस में रहने वाले किशोर ने 20 रुपये का लालच देकर यौन शोषण किया। दर्द से परेशान होकर मासूम ने घर पहुंचकर आपबीती बताई तो परिजन उसे थाने ले गए। पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करवाया है।
रसूलाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि रविवार सुबह 11 बजे के करीब उनकी पांच वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला 14 वर्षीय किशोर वहां आया और बेटी को तालाब के पास से लकड़ी लाने के लिए 20 रुपये का लालच देकर उसे साथ ले गया। आरोप लगाया कि किशोर ने तालाब के पास बेटी का यौन शोषण किया। रोते बिलखते हुए घर पर आई बेटी ने परिजन को आपबीती सुनाई। थानाध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि मासूम का सीएचसी में उपचार करवाया गया है। पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर किशोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उसकी तलाश में चार टीमें लगाई गईं हैं।