फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कबड्डी प्रतियोगिता फाइनल में छात्र व छात्राओं की ए टीमें रही विजयी

Sat, 08 Mar 2025 01:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। उमंग महोत्सव के तहत स्नेह लता गुप्ता मेमोरियल डिग्री कॉलेज में चल रही प्रतियोगिताओं के तीसरे दिन वॉलीबाल और कबड्डी मैचों का फाइनल हुआ। विद्यालय के प्रबंधक ने जीती हुई टीमों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

तीसरे दिन विद्यालय में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में जाह्नवी की टीम-ए विजेता तथा कैप्टन पारुल यादव की टीम-सी उपविजेता रहीं। छात्रों की कबड्डी प्रतियोगिता में नंदकिशोर की टीम-ए विजेता रहे, जबकि कप्तान अंशु सविता की टीम-बी उपविजेता रही। इसी प्रकार, वॉलीबॉल फाइनल मैच में सी टीम के कप्तान आयुष कुमार विजेता और बी टीम के कप्तान अनिरुद्ध मिश्रा उपविजेता रहे। महाविद्यालय के प्रबंधक विनीत कुमार गुप्ता ने जीते हुए खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
वहीं, हार का सामना करने वाली टीमों के खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेकर खेलना ही बड़ी बात है। कहा कि आप सभी निराश न होने और अगली बार मेहनत करें सफलता मिलेगी। इस दौरान विद्यालय स्टॉफ, छात्र-छात्राएं और उनके परिजन आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें