फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कार रिकवरी को लेकर सड़क पर मारपीट, पुलिसकर्मी को धकिया भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र स्थित रामादेवी दूध मंडी में शनिवार को कार रिकवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट बकाया किस्तों के चलते एक कार को जब्त करने पहुंचे थे। कार चालक ने इसका विरोध किया जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। दोनों ओर से लोग मौके पर पहुंच गए और सड़क पर जमकर मारपीट होने लगी।
विज्ञापन

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी दोनों पक्षों को शांत कराने और अलग करने का प्रयास करता दिखाई दे रहा है लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी। आरोपियों ने पुलिसकर्मी को धकियाते हुए किनारे कर दिया और मारपीट जारी रखी। सड़क पर हुए इस बवाल से इलाके में अफरातफरी मच गई जबकि कई लोग तमाशबीन बने रहे। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। झड़प में घायल हुए लोगों का मेडिकल कराया गया है। चकेरी के कार्यवाहक थानाप्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। फुटेज की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें