फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: छोटी बहन की शादी से पहले तेज रफ्तार वाहन ने छीन लिया भाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नौबस्ता चौराहे के पास रविवार देर रात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से अभय सचान (23) की मौत हो गई। हादसे के वक्त वह ड्यूटी से घर पैदल लौट रहा था। युवक अपने पिता की मौत के बाद मजदूरी कर मां और दो बहनों का पेट पाल रहा था। छोटी बहन कीर्ति की नवंबर में शादी तय है।
विज्ञापन

बाबानगर स्थित चतुर्वेदी बिल्डिंग निवासी अभय के पिता की कुछ साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। मां ऊषा गृहिणी हैं। तीन बहनों में बड़ी की शादी हो चुकी है। कीर्ति की शादी सामूहिक विवाह सम्मेलन में तय है। एक बहन अभी पढ़ाई कर रही है। पिता के जाने के बाद अभय ने टाइल्स और पत्थर लगाने का काम संभाला। मजदूरी कर परिवार का खर्च उठाने लगा।
परिजन के मुताबिक रविवार देर रात साइट पर काम खत्म करने के बाद अभय घर लौट रहा था। नौबस्ता चौराहे के पास पीछे से आए वाहन की टक्कर में उसकी जान चली गई। अभय की मौत से मां ऊषा बदहवास हैं। छोटी बहन कीर्ति भाई का शव देखकर बेसुध हो गई। जिस आंगन में कुछ दिन बाद खुशियां गूंजनी थीं, वहां अब मातम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हनुमंत विहार थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। टक्कर मारने वाले वाहन और चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें