फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Violence: नई सड़क के पांच हातों में रहता है विशेष समुदाय, चंद्रेश्वर हाते में ही हैं कुछ हिंदू परिवार

Wed, 08 Jun 2022 09:55 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

बेकनगंज थाना क्षेत्र में हुए उपद्रव के मामले में चंद्रेश्वर हाता चर्चाओं में है। इस क्षेत्र में पहले कादरी हाउस, बिशु बाबू का हाता, रामगढ़ का हाता, नूरा का हाता में मिश्रित आबादी रहती थी। लेकिन अब केवल एक समुदाय के लोग रहते हैं। 
विज्ञापन
चंद्रेश्वर हाता - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नई सड़क के पांच हातों में केवल चंद्रेश्वर हाते में ही करीब 150 हिंदू परिवार बचे हैं। 20 साल पहले यहां 300 परिवार रहते थे। कादरी हाउस, बिशु बाबू का हाता, रामगढ़ का हाता, नूरा का हाता में अब केवल दूसरे समुदाय के ही लोग रहते हैं, जबकि 1990 के पहले तक यहां मिश्रित आबादी रहती थी। चंद्रेश्वर हाते के लोग बताते हैं कि कुछ निजी कारणों से तो कुछ यहां के माहौल से परेशान होकर चले गए।

विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि इस क्षेत्र में जब कभी भी बवाल होता है, चंद्रेश्वर हाते को जरूर निशाना बनाया जाता है। तीन जून को भी आसपास की इमारतों से हाते में पथराव किया गया। इससे पहले सन 1991 और 1992 के दंगे में भी चंद्रेश्वर हाते में हमला हुआ था। 2001 में हुए दंगे में जब एडीएम सीपी पाठक की हत्या हुई थी, तब भी इस हाते पर हमला हुआ था। इसके बाद 2019 के दंगे में भी दंगाइयों ने यहां घुसने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस की सक्रियता के चलते उनके मंसूबे पूरे नहीं हो सके।

पहले दंगा होने से पूर्व लग जाती थी भनक
चंद्रेश्वर हाते के लोगों ने बताया कि पहले कादरी हाउस, बिशु बाबू का हाता, रामगढ़ का हाता व नूरा का हाता में हर समुदाय के लोग रहते थे। इस कारण बवाल की सूचना पहले ही लग जाती थी। मगर 1990 के बाद से पूरी तरह से इन हातों में सिर्फ एक समुदाय के लोग बचे हैं। चंद्रेश्वर हाते के आसपास के दो किलोमीटर के दायरे में मुस्लिम आबादी सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन

तीन सालों में तेजी से बनी इमारतें
हाते के लोगों की मानें तो तीन साल में आसपास ऊंची-ऊंची इमारतें बन गई हैं। तंग गलियों में किसी अधिकारियों की निगाह न जाने के कारण धड़ल्ले से अवैध निर्माण कराया जा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें