फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: छटपटाता रहा बाप... आंखों के सामने यमुना में समा गए बेटा-बेटी; नाना की तेरहवीं में कटरी गांव आए थे बच्चे

Wed, 13 Aug 2025 03:15 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कानपुर में बाप के सामने बेटा-बेटी यमुना में डूब गए। वो छटपटाता रहा। ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों बच्चों को बाहर निकाला और घाटमपुर स्थित सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने आध्या और विश्वराज को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
भाई-बहन की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के घाटमपुर के रेउना थाना इलाके के कटरी गांव के पास यमुना नदी में मंगलवार की सुबह पिता की आंखों के सामने दो बच्चों की डूबकर माैत हाे गई। बेटा-बेटी को डूबता देख बदहवास पिता छटपटाता रहा लेकिन वह कुछ नहीं कर सका। 
विज्ञापन


दोनों बच्चे माता-पिता के साथ नाना की तेरहवीं में कटरी गांव आए थे। कानपुर देहात जिले के गजनेर थानाक्षेत्र के जुनिया गांव निवासी भूपेंद्र सिंह लखीमपुर स्थित शुगर मिल में काम करते हैं। कुछ दिन पहले कटरी गांव निवासी भूपेंद्र के ससुर राजबहादुर के बड़े भाई अतर सिंह का निधन हो गया था। 

सोमवार को उनकी तेरहवीं थी। भूपेंद्र पत्नी गुड़िया, बेटी आध्या (11) और बेटा विश्वराज (6) के साथ सोमवार की सुबह गांव पहुंचे थे। मंगलवार की सुबह वह आध्या और विश्वराज को लेकर गांव के पास निकली यमुना नदी में नहाने गए थे। 
विज्ञापन


इसी दौरान भाई-बहन पानी के तेज बहाव में आकर गहराई में चले गए और डूबने लगे। यह देख भूपेंद्र मदद के लिए चिल्लाने लगे। उनकी आवाज सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों बच्चों को बाहर निकाला और घाटमपुर स्थित सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने आध्या और विश्वराज को मृत घोषित कर दिया। 

इसकी जानकारी मिलने ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। गुड़िया बच्चों की मौत से बदहवास थीं। हादसे की सूचना पाकर सीएचसी पहुंचे एसडीएम अबिचल प्रताप सिंह ने परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने सरकारी लाभ दिलाने का भी आश्वासन दिया। रेउना थाना प्रभारी आनंद पांडेय ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है।
 
विज्ञापन

दो बेटियों के बाद हुआ था बेटा
परिजनों ने बताया कि भूपेंद्र की दो बेटियां तनु (14) और आध्या के बाद विश्वराज हुआ था। एक साथ दो बच्चों की माैत से माता पिता रो-रोकर बदहवास हो गए। उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। इस दौरान परिजन और ग्रामीण दोनों को संभालने का प्रयास करते दिखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें