- ट्रेन से गिरकर घायल सिपाही को एंबुलेंस से लेकर जाती पुलिस। स्रोत: रेलवे कर्मी
- फोटो : - ट्रेन से गिरकर घायल सिपाही को एंबुलेंस से लेकर जाती पुलिस। स्रोत: रेलवे कर्मी
फोटो-10- ट्रेन से गिरकर घायल सिपाही को एंबुलेंस से लेकर जाती पुलिस। स्रोत: रेलवे कर्मी
दाहिना पैर घुटने से कटा, हैलट में भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनिक (उन्नाव)। उन्नाव पुलिस लाइन में तैनात सिपाही रविवार सुबह मरुधर एक्सप्रेस से लखनऊ से उन्नाव आते समय सुबह 4:47 बजे नानस्टॉप ट्रेन के सोनिक स्टेशन पर रुकने पर गलती से उतर गए।
तीन मिनट बाद ट्रेन चलने पर उन्हें सोनिक स्टेशन पर उतरने का पता चला तो फिर ट्रेन में चढ़ने लगे। तब तक ट्रेन चल देने से दाहिना पैर घुटने से कट गया। उनका कानपुर हैलट में इलाज चल रहा है।
मूल रूप से गोंडा जिले के थाना इटिया थोक के गांव सिरहना निवासी रामसुमिरन सरोज (56) उन्नाव पुलिस लाइन में तैनात हैं। शुक्रवार को वह लखनऊ डाक लेकर गए थे। रविवार सुबह लखनऊ से उन्नाव नान स्टॉप मरुधर एक्सप्रेस से ड्यूटी पर लौट रहे थे।
सुबह 4:47 बजे ट्रेन सोनिक स्टेशन पर पहुंची थी। सिग्नल न मिलने से ट्रेन को सोनिक स्टेशन पर रोका गया। रामसुमिरन सोनिक को, उन्नाव जंक्शन समझकर उतर गए। जब उन्हें गलत स्टेशन पर उतर जाने का पता चला तो वह फिर ट्रेन में बैठने लगे। इसी बीच गाड़ी 4:50 बजे ट्रेन चल दी। प्वाइंट मैन मुन्ना ने देखा तो स्टेशन मास्टर पियूष सिंह को सूचना दी। पुलिस ने घायल सिपाही को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि ट्रेन में चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से हादसा हुआ।
- ट्रेन से गिरकर घायल सिपाही को एंबुलेंस से लेकर जाती पुलिस। स्रोत: रेलवे कर्मी- फोटो : - ट्रेन से गिरकर घायल सिपाही को एंबुलेंस से लेकर जाती पुलिस। स्रोत: रेलवे कर्मी