फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रूरा को जिला स्टेशन का दर्जा दिलाने को चलेगा हस्ताक्षर अभियान

Mon, 28 Sep 2026 01:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। दिल्ली हावड़ा लाइन के रूरा रेलवे स्टेशन को जिला स्टेशन का दर्जा दिलाने और विकास संबंधी अन्य समस्याओं को लेकर रविवार को पाथामाई मंदिर परिसर में बैठक हुई। इसमें नगर के आमजन व व्यापारियों ने शिरकत की। तय हुआ कि मांगों को लेकर पहले हस्ताक्षर अभियान चलाया जाए। इसके बाद जिम्मेदार अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाए।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता की अध्यक्षता में दोपहर में बैठक हुई। नगर के 100 से अधिक व्यापारी, जनप्रतिनिधि व आमजन यहां पहुंचे। यहां रूरा स्टेशन को जिला स्टेशन का दर्जा दिलाने, बंद सीएनजी बसों को पुनः चालू कराने, दिन में ट्रक व डंपर की लगी नो एंट्री हटवाने और विकास कार्यों के संबंध में सुझाव लिए गए। इसके बाद तीन चरण में आंदोलन की रूपरेखा तय हुई।
पहले चरण में हस्ताक्षर अभियान, दूसरा चरण में क्षेत्रीय विधायक, सांसद, जिला प्रशासन व रेलवे के उच्चाधिकारियों को ज्ञापन सौंपने और तीसरे चरण में धरना प्रदर्शन की रजामंदी बनी। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ने बताया कि रूरा को जिला स्टेशन का दर्जा मिलने से क्षेत्र के लोगों को रेल सुविधाओं का अधिक लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि मांग को लेकर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा। यहां नगर पंचायत अध्यक्ष रामजी गुप्ता, छोटे मिश्रा, विष्णु, अशोक मिश्रा, सौरभ, विनय सविता, संतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें