कानपुर। कल्याणपुर में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में शॉर्ट सर्किट से रविवार सुबह अचानक आग लग गई। आग से फर्नीचर व वायरिंग जल गई। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे के बाद कैश और दस्तावेज सुरक्षित हैं।
कल्याणपुर क्रॉसिंग के सामने जीटी रोड पर सतीश मिश्रा का मकान है। मकान के ग्राउंड फ्लोर पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक है । अचानक बैंक के अंदर से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। मकान मालिक सतीश की नातिन कृतिका ने पुलिस फायर ब्रिगेड के साथ ही बैंक की गोविंदनगर निवासी शाखा प्रबंधक निहारिका सिंह चौहान को फोन पर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। शाखा प्रबंधक निहारिका चौहान ने बताया कि शनिवार को बैंक शाम छह बजे बंद हुई थी। आग शाॅर्ट सर्किट से लगी थी। कैश और जरूरी दस्तावेज सुरक्षित हैं। एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है