लोगों का हो रहा है खुलेआम आर्थिक शोषण
बता दें कि हमेशा ही विवादों में रहने वाले बांदा जिला अस्पताल में सीएम योगी के निर्देशों की खुलकर अनदेखी की जा रही है। निशुल्क इलाज की उम्मीद लगाए ग्रामीण अंचलों और दूरदराज इलाकों से आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों के साथ खुलेआम आर्थिक शोषण हो रहा है।