फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अफवाह से तीन दिन में बिक गया 70 लाख लीटर डीजल-पेट्रोल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। ईरान, इस्राइल और अमेरिका युद्ध से शहर में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह फैली तो महज तीन दिन में ही ईंधन की खपत ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। जिले में 2342.19 किलोलीटर पेट्रोल (यानी 23,42,190 लीटर) और 4674.41 किलोलीटर डीजल (यानी 46,74,410 लीटर) की बिक्री हो गई जबकि सामान्यत: तीन दिन में यह खपत करीब 18 लाख लीटर पेट्रोल और 35 लाख लीटर डीजल की बिक्री होती थी। अफवाह के चलते तीन दिन में 17 लाख लीटर पेट्रोल-डीजल की ज्यादा बिक्री हुई।
विज्ञापन


बीते 25 मार्च की शाम को अचानक शहर के साउथ सिटी की तरफ चार से पांच पेट्रोल पंप स्टाॅक खत्म होने के कारण बंद हो गए। इसके बाद दोपहिया, चारपहिया लेकर हर वाहन मालिक पंपों पर पहुंच गए। हर कोई टंकी फुल कराने की होड़ में आ गया। जहां सामान्य दिनों में स्टॉक आराम से चलता था वहीं अचानक बढ़ी मांग ने कुछ ही घंटों में टैंक खाली करा दिए।

पूछताछ में सामने आया कि असली समस्या सप्लाई की कमी नहीं बल्कि सप्लाई के तरीके में बदलाव हो गया है। पेट्रोलियम कंपनियों ने पंप संचालकों से नकद भुगतान लेकर सप्लाई देना शुरू किया है जो पंप पहले से भुगतान कर रहे थे उन्हें लगातार ईंधन मिल रहा है। जो पंप उधारी पर निर्भर थे उनसे पहले भुगतान के लिए कहा गया है। भुगतान न होने पर सप्लाई रुक गई है। इस वजह से छोटे पंपों पर स्टाॅक ही खत्म हो गया। इससे अफवाह उड़ गई।
विज्ञापन



एक नजर डीजल-पेट्रोल बिक्री के आंकड़ों पर
तारीख पेट्रोल (किलोलीटर) डीजल (किलोलीटर)
25 मार्च 625.07 1279.33
26 मार्च 855.41 1454.88
27 मार्च 861.71 1922.2

वर्जन-
जिले में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है जिन लोगों के पास स्टाॅक कम था सिर्फ उन्हीं पंपों पर पेट्रोल नहीं मिला। लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। - राकेश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी

तीन दिन बाद अधिकारियों ने पंपों में की जांच
कानपुर। कई पेट्रोल पंप सूखे तो अधिकारियों की नींद टूटी और पंपों पर पहुंचकर स्टाक की जांच की और स्टाक बोर्ड भी पंपों के बाहर लगवाए। जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि कि शनिवार को आपूर्ति विभाग की पूर्ति निरीक्षक और क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित कर शहर के पेट्रोल पंपों पर जांच की। जांच में कई पंपों पर स्टॉक खत्म मिला जहां संचालकों ने टैंकर (सप्लाई गाड़ी) न आने की बात कही। ज्यादातर पंपों पर स्टाॅक मिला है। सभी के स्टाॅक रिकाॅर्ड बोर्ड पंपों के बाहर भी लगवाए गए जिससे लोगों को पता चल सके कहां पर कितना पेट्रोल-डीजल है। (ब्यूरो)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें