फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: समिति के पूर्व सचिव पर भूखंड बेच 5.86 करोड़ हड़पने की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। हनुमंत विहार थाने में माॅर्डन गार्डन सहकारी आवास समिति लिमिटेड की अध्यक्ष ने संस्था के पूर्व सचिव के खिलाफ सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि पूर्व सचिव ने भूखंडों को धोखाधड़ी से बेचकर समिति के 5.86 करोड़ रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन

सरला सिंह ने समिति के श्यामनगर निवासी पूर्व सचिव मो. नासिर खान पर वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाया है। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार समिति की नई प्रबंध कमेटी का चुनाव 12 जून 2025 को हुआ। इससे पूर्व सचिव मो. नासिर खान ने 10 मई 2021 से ही अनियमित तरीके से कार्य करते हुए समिति के भूखंड गैर सदस्यों को बेच दिए।
इन सौदों से 24.86 लाख रुपये प्राप्त किए जबकि समिति को करीब 5.61 करोड़ रुपये की आर्थिक क्षति हुई। इस मामले की शिकायत उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद (सहकारिता) में की गई थी। विभागीय जांच में आरोप सही पाए गए। इसके बाद अपर आवास आयुक्त एवं अपर निबंधक, लखनऊ ने 29 सितंबर 2025 को आदेश जारी कर संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। हनुमंत विहार थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें