बस्ती में बारहसिंहा घुस आने से भगदड़ मच गई। बाद में नागरिकों के एकजुट होने पर बारहसिंहा कीरत सागर तालाब में कूद गया। इसके बाद भागकर पूर्व माध्यमिक विद्यालय पचपहरा में घुस गया। जहां पर ग्रामीणों ने विद्यालय का फाटक बंद कर दिया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ लिया। लेकिन चंद मिनट बाद उसकी मौत हो गई।
रविवार को शहर के राठ चुंगी मोहल्ले में बारहसिंहा घुस आने से भगदड़ मच गई। लोग घरों में दुबक गए बाद में लोगों ने उसे खदेड़ दिया। जिससे वह पास में बने कीरत सागर तालाब में कूद गया। तालाब से निकलने के बाद वह पचपहरा गांव की तरफ भाग गया। पचपहरा में गांव में बले पूर्व माध्यमिक विद्यालय में घुस गया। तभी ग्रामीणेां ने स्कूल का फाटक बंद कर दिया। जिससे वह विद्यालय से बाहर नहीं निकल सका।
रविवार को दिन होने के कारण स्कूल में बच्चे न होने से एक बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बारहसिंहा को पकड़ लिया। लेकिन चंद मिनट बाद ही उसकी मौत हो गई। वन क्षेत्राधिकारी महोबा जेपी सिंह का कहना है कि बारहसिंहा की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।