हमीरपुर जिले में ट्रक व डंपर की भिड़ंत के बाद आग लगने व ट्रक में फंसे चालक व खलासी को बचाने के मामले में सुमेरपुर कोतवाल का असंवेदनशीलता का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि, अमर उजाला किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वीडियो में ट्रक में फंस कर जल रहे ड्राइवर को निकलवाने के जवाब में सुमेरपुर कोतवाल अनूप सिंह बोले कि इसको निकलवाने से कौन सा लाभ मिल जाएगा।