फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: जिला कारागार में बंदी ने की आत्महत्या, बैरक में फंदा लगाकर दी जान, फॉरेंसिक ने जुटाए हैं साक्ष्य

Fri, 14 Feb 2025 03:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: जिला कारागार में बंदी ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, जबकि फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में पॉक्सो एक्ट के विचाराधीन बंदी ने शुक्रवार तड़के बैरक में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। जानकारी के अनुसार, शिवम उर्फ अंकुश (22) पुत्र बृजपाल सिंह निवासी ग्राम अकबरपुर डाडा थाना फफूंद जनपद औरैया छह फरवरी को इटावा जिला कारागार लाया गया था। पॉक्सो एक्ट के आरोपी को अभी क्वारंटाइन बैरक संख्या 5 ए में रखा गया था।

विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 03:25 बजे सर्किल घड़ी हैड ओमप्रकाश निरंजन और बंदी रक्षक सुमित कुमार राउंड कर रहे थे। इस दौरान बंदी को बैरक में अरगड़े से लटका बंदी शिवम को देखा, तो तत्काल अन्य बंदियों को जगाया गया। शिवम को फंदे से न उतारकर जेल डॉक्टर व जेलर को सूचना दी। जेल डॉक्टर व फार्मासिस्ट ने आकर उसका परीक्षण किया और 3:45 पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें