फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रहनियापुर में नून नदी के पास बन रहा तालाब, सुंदरीकरण के निर्देश

Thu, 05 Jun 2025 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। रहनियापुर में बुधवार को डीएम व सीडीओ ने तालाब खोदाई कार्य का शुभारंभ किया। यह तालाब नून नदी उद्गम स्थल के करीब है। डीएम ने आसपास की जमीन पर वृहद पौधरोपण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अकबरपुर के रहनियापुर में बुधवार दोपहर डीएम आलोक सिंह व सीडीओ लक्ष्मी एन पहुंचे। मनरेगा से नून नदी उद्गम स्थल के समीप तालाब खोदाई कार्य का डीएम ने शुभारंभ किया। उपायुक्त मनरेगा गजेंद्र कुमार तिवारी ने डीएम को बताया कि तालाब खोदाई में 220 श्रमिक लगे हैं। गर्मी के दृष्टिगत श्रमिकों के लिए पेयजल व छाया आदि का प्रबंध है।
नून नदी उदम स्थल के ऊपरी स्थान पर पूर्व से स्थापित मूर्तियों को डीएम ने देखा। उन्होंने नजदीक स्थित तालाब के विकास और मूर्तियों के सुंदरीकरण के निर्देश ग्राम पंचायत सचिव को दिए। उन्होंने कहा कि नदी उद्गम पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए। यहां डीएफओ एके द्विवेदी को वृहद पौधरोपण कराकर परिवेश हराभरा कराने को कहा। तहसीलदार पवन कुमार, बीडीओ अकबरपुर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें