फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: दावत खाने गए पेंटर को पीटकर मार डाला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Tue, 19 Dec 2023 02:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj Crime: पत्नी का आरोप है कि गांव समेत पड़ोसी गांव के लोगों ने शराब पिलाकर नशे की हालत में लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया और दवाई लेने जाते समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में सौरिख थाना क्षेत्र के सलेमपुर नगरिया गांव में दावत खाने गए पेंटर की बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सलेमपुर नगरिया गांव निवासी सूरज (37) पुत्र दुर्जन लाल सौरिख कस्बा में सकरावा रोड पर दुकान रखकर वाहनों की डेटिंग-पेंटिंग का काम करता था। सोमवार शाम को गांव निवासी संजीव की पत्नी कि पिछले दिनों हुई मौत की तेहरवीं कार्यक्रम में दावत खाने गया था।
आरोप है कि गांव समेत पड़ोसी गांव के लोगों ने शराब पिलाकर नशे की हालत में लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला बोलकर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल पेंटर पत्नी के साथ दवाई लेने जा रहा था। तभी रास्ते में हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने गांव पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें