फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से शातिर चोर घायल, तीन गिरफ्तार

Mon, 05 Oct 2026 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। पालीवाल नगर में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को रूरा पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी के आभूषण सहित तमंचा-कारतूस आदि बरामद किया गया है।
विज्ञापन

रूरा थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि रविवार तड़के मुखबिर ने सूचना दी कि चोरी में शामिल तीन आरोपी बनीपारा से सिठमरा की ओर स्कूटी से जा रहे हैं। इस पर उन्होंने लक्ष्मणपुरवा गांव के पास टीम के साथ घेराबंदी कर स्कूटी सवार युवकों को रोकने चाहा। स्कूटी मोड़कर तीनों भागने लगे। इसी दौरान स्कूटी फिसलने से तीनों सड़क पर गिर गए तभी एक युवक ने तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
जवाबी कार्रवाई में हिमांशु गौतम निवासी घाटमपुर, हाल निवासी कर्रही, कानपुर नगर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसका उपचार करवाया है। पकड़े गए अन्य आरोपियों की पहचान आभाष उर्फ अविनाश सविता निवासी हाथरस, हाल निवासी कर्रही और अजय शिल्पकार निवासी बजरंग नगर वार्ड नंबर 12 रूरा, हाल निवासी फजलगंज, कानपुर नगर के रूप में हुई।
विज्ञापन

तीनों के पास से चोरी के जेवर, घटना में प्रयुक्त स्कूटी, 25000 रुपये, चोरी में प्रयुक्त किए जाने वाले औजार बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 21 सितंबर को पालीवाल नगर स्थित बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी की थी। पुलिस के मुताबिक, विजय के भाई अजय ने मकान की लोकेशन और जानकारी मुहैया कराई थी। चोरी का माल चारों ने आपस में बांट लिया था।
................
बयान....
रूरा में 21 जून को शिक्षक महेश तिवारी के घर में चोरी हो गई थी। घटना के खुलासे में एसपी की ओर से सर्विलांस, एसओजी सहित तीन टीमों को लगाया था। रविवार को मुठभेड़ में पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले तीन चोरों को गिरफ्तार किया गया है। गोली लगने से हिमांशु घायल हो गया है। उसके खिलाफ आसपास के जनपद व बिहार प्रांत में कुल 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। अविनाश के खिलाफ सात व अजय के खिलाफ तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है। वहां से सभी को जेल भेजा गया है। - संजय सिंह, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें