फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नौ किलोमीटर का बनेगा बाईपास, जाम से मिलेगी निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कानपुर-आगरा हाईवे से फर्रुखाबाद हाईवे को सीधे जोड़ने के लिए जल्द ही एक बाईपास बनाया जाएगा। बाईपास बनाने के लिए सांसद की मांग पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग नितिन गडकरी को स्वीकृति दे दी है। इस बाईपास के बनने के बाद शहर के भरथना चौराहे और और उसके आसपास लगने वाले जाम से शहरवासियों को निजात मिलेगी।
विज्ञापन


कानपुर या आगरा की ओर से फर्रुखाबाद-बरेली के लिए जाने वाले वाहन अभी भरथना चौराहे की सर्विस रोड से उतरकर भरथना चौराहे, नवीन मंडी, दतावली होकर फर्रुखाबाद के लिए निकलते हैं। बड़े वाहनों के भरथना चाैराहे और नवीन मंडी पर आ जाने से जाम की स्थिति बनी रहती है। आलू खरीद, गेहूं खरीद के दिनों में मंडी में किसानों की आवाजाही अधिक हो जाती है। ऐसे में जाम की समस्या और भी विकट हो जाती है।
जाम का असर शहर को जोड़ने वाले गुरुतेग बाहदुर पर पड़ने से मुख्य रोड शास्त्री चौराहा-मालगोदाम रोड पर भी जाम लग जाता है। यातायात पुलिस के जाम खुलवाने में पसीने छूट जाते हैं। इस समस्या को देखकर लंबे समय से शहरवासी एक बाईपास बनवाने की मांग कर रहे थे। सपा सांसद जितेंद्र दोहरे ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग नितिन गडकरी को पत्र लिखकर कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे से फर्रुखाबाद हाईवे को सीधे जोड़ने के लिए एक बाईपास बनवाने की मांग की थी। इसे केंद्रीय मंत्री ने स्वीकृत कर दिया है। बाईपास मानिकपुर मोड़ से होकर देशरमऊ गांव होते हुए चितभवन से दतावली निकालने की तैयारी है। हालांकि अभी इसका ब्लू प्रिंट पूरी तरह तैयार नहीं हुआ है। हाईवे की टीमें इसे लेकर सर्वे करा रही हैं। केंद्रीय मंत्री ने इस प्रस्ताव पर आगामी दिनों में होने वाली बैठक में चर्चा करके रूट तय करने के निर्देश दिए हैं। यह हाईवे लगभग नौ किलोमीटर का बनाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें