निरीक्षण करते केडी उपाध्यक्ष अरविंद सिंह और अन्य अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में गंगा बैराज स्थित बॉटनिकल गार्डन (बायोडायवर्सिटी पार्क) में राष्ट्रीय स्तर का गोल्फ कोर्स भी बनाया जाएगा। नौ होल वाले इस गोल्फ कोर्स में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं होंगी। केडीए उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने निरीक्षण कर निर्माण इसी साल दिसंबर तक पूरा कराने के निर्देश दिए। गोल्फर यजुवेंद्र सिंह उर्फ चिंटू ने निर्माण के लिए सुझाव भी दिए।
केडीए वीसी के अनुसार शहर को पर्यटन, मनोरंजन की दृष्टि से वैश्विक पहचान दिलाने की कोशिश है। इसी उद्देश्य से यजुवेंद्र सिंह के साथ मंथन के बाद बॉटनिकल गार्डन में गोल्फ कोर्स बनाने का निर्णय लिया गया। यहां आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए गोल्फ की नि:शुल्क पाठशाला चलेगी। यजुवेंद्र शहर में मिनी गोल्फ के जरिये स्कूली प्रतिभाओं को निखार रहे हैं। नि:शुल्क कैंप लगाते हैं। केडीए वीसी ने यहां नेचुरोपैथी, आयुर्वेद, योग, मेडिटेशन आदि के स्टॉल लगाने के भी निर्देश दिए हैं।