फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Kanpur City Project: केडीए 8.20 करोड़ रुपये की दर से मुआवजा देने को तैयार, जमीन अर्जित करने के लिए डीएम को लिखा पत्र

Sun, 29 May 2022 07:33 AM IST
हिमांशु अवस्थी मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर

सार

25 सालों से अटकी न्यू कानपुर सिटी आवासीय योजना के बढ़ने के आसार दिखने लगे हैं। दरअसल, केडीए  ने अर्जित की जाने वाली जमीन की दरें तय कर दी हैं। साथ ही, जमीन अर्जित करने के लिए डीएम को लिखा पत्र है। इस योजना के लिए करीब 80 हेक्टेयर जमीन अर्जित की जाएगी। 
विज्ञापन
न्यू कानपुर सिटी प्रोजेक्ट के लिए जमीन की जाएगी अर्जित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुप्रतीक्षित न्यू कानपुर सिटी आवासीय योजना के लिए केडीए ने अर्जित की जाने वाली जमीन की दर (रेट) तय कर दिए हैं। सिंहपुर सहित चार गांव की करीब 140 हेक्टेयर जमीन में यह योजना विकसित करने का खाका खींचा गया है। सिंहपुर में प्रति हेक्टेयर 8.20 करोड़ की दर से मुआवजा मिलने का अनुमान है। इसी तरह अन्य तीनों गावों में भी डीएम सर्किल रेट से चार गुना ज्यादा मुआवजा दिया जाएगा। केडीए ने इसके लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा है।

विज्ञापन

केडीए ने 25 साल पहले नवाबगंज के आगे मैनावती मार्ग से सिंहपुर और कल्याणपुर क्रासिंग से बिठूर रोड तक न्यू कानपुर सिटी विकसित करने की योजना बनाई थी, पर अफसरों और बिल्डरों की मिलीभगत की वजह से एक अरब से ज्यादा खर्च करने के बावजूद योजना कागजों से बाहर नहीं निकल पाई। हालांकि इस बीच केडीए प्रस्तावित क्षेत्र में करीब 74 हेक्टेयर जमीन अर्जित कर चुका है। उक्त जमीन पर भी अवैध कब्जे हो गए हैं। प्राधिकरण बोर्ड की पिछली बैठक में पुन: इस योजना को मूर्तरूप देने का प्रस्ताव पारित हुआ था। 

केडीए उपाध्यक्ष अरविंद सिंह के निर्देश पर इसके लिए नए सिरे से सर्वे कराकर अपनी जमीन के आसपास अन्ये जमीनों का सर्वे कराया। काश्तकारों से जमीन अर्जित करने के लिए बात शुरू कराई। कई काश्तकार जमीन देने के लिए तैयार हो गए हैं। 

केडीए के एक अधिकारी ने बताया कि न्यू कानपुर सिटी के लिए सिंहपुर, संभलपुर, गंगपुुर चकबदा और हिंदूपुर की जमीन अर्जित की जाएगी। सिंहपुर और संभलपुर की जमीन का सर्किल रेट 2.05 करोड़ रुपये प्रति हेक्टेयर है। इसी तरह गंगपुर चकबदा का सर्किल रेट 1.75 करोड़ रुपये प्रति हेक्टेयर और हिंदूपुर का सर्किल रेट 1.35 करोड़ रुपये प्रति हेक्टेयर है। 

काश्तकारों को डीएम सर्किल से चार गुना ज्यादा मुआवजा दिया जाएगा, जो लगभग 8 करोड़ 20 लाख होगा। एक हेक्टेयर में पांच बीघा जमीन आएगी। इसके लिए डीएम नेहा शर्मा को पत्र भेज दिया गया है। जल्द ही अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

न्यू कानपुर सिटी को विकसित करने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए जल्द ही जमीन अर्जित की जाएगी। हजारों परिवारों का आशियाने का सपना पूरा होगा।  -अरविंद सिंह, उपाध्यक्ष, केडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें