फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ठेकेदार समेत छह लोगों ने नशीला इंजेक्शन लगा की दरिंदगी...पीड़ित युवक ने की खुदकुशी; सुसाइड नोट से नया मोड़

Sat, 17 Jan 2026 03:35 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कानपुर में युवक की खुदकुशी मामले में नया मोड़ आ गया है। युवक के साथ ठेकेदार समेत छह लोगों ने नशीला इंजेक्शन लगाकर दरिंदगी की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के संडीला के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक नामी कंपनी की फैक्टरी में काम करने वाले युवक की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। युवक ने फर्रूखाबाद स्थित अपने मकान में बीती 29 दिसंबर को फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। अब उसकी जैकेट में एक सुसाइड नोट मिला है। 
विज्ञापन


इसमें दावा है कि ठेकेदार समेत छह लोगों ने शराब पिलाने के बाद उसे नशीले इजेक्शन लगाए। इसके बाद बारी बारी से कुकर्म किया। मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। 

औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फैक्टरियों में ठेकेदारों के माध्यम से कर्मचारियेां और मजदूरों की तैनाती की जाती है। औद्योगिक क्षेत्र में स्थित नमकीन बनाने की एक फैक्टरी में फर्रूखाबाद निवासी युवक (34) काम करता था। बीती 29 दिसंबर को उसने अपने फर्रूखाबाद स्थित मकान में खुदकशी कर ली थी। 
विज्ञापन

जैकेट की जेब में मिला सुसाइड नोट
उसकी पत्नी ने बताया कि अंतिम संस्कार के कुछ दिन बाद युवक के कपड़े और सामान व्यवस्थित किया जा रहा था। इसी दौरान जैकेट की जेब में एक सुसाइड नोट मिला। 

 

इसमें लिखा था कि ठेकेदार विवेक मिश्रा ने आलोक, ब्रजेश, लवकुश, गणेश और डीके के साथ मिलकर उसे 21 दिसंबर को संडीला के मुरारनगर स्थित कमरे में बुलाया था। वहां शराब पिलाने के बाद नशीले इंजेक्शन लगा दिए थे। 

 
विज्ञापन

इसके बाद बारी बारी से आरोपियों ने कुकर्म किया था। इसी से आहत होकर युवक ने घर जाकर खुदकुशी कर ली। कोतवाल विद्या सागर पाल ने बताया कि पत्नी की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें