फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: इलाज, प्रशिक्षण और रिसर्च एक ही परिसर में, बन रहा राष्ट्रीय संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बोलने और सुनने से जुड़ी समस्याओं के इलाज, विशेष शिक्षा और शोध के क्षेत्र में अपने शहर को जल्द ही बड़ी पहचान मिलने जा रही है। सुरार क्षेत्र में बन रहा अखिल भारतीय वाक् एवं श्रवण संस्थान देश का दूसरा और उत्तर भारत का पहला केंद्र होगा। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को निर्माणाधीन परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा की।
विज्ञापन

यह परियोजना ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ स्पीच एंड हियरिंग मैसूर के सैटेलाइट सेंटर के रूप में विकसित हो रही है। यह करीब 81 हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल में 180 करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस महत्वाकांक्षी परियोजना को 31 अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। परिसर में 102 पुरुष और 102 महिला विद्यार्थियों के लिए छात्रावास बन रहे हैं। चिकित्सीय ब्लॉक और पूर्व-प्राथमिक ब्लॉक का निर्माण भी तेजी से चल रहा है। पूर्व-प्राथमिक ब्लॉक में छोटे बच्चों की शुरुआती समस्याओं की पहचान व उपचार होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की यह परियोजना एनपीसीसी लिमिटेड बना रहा है। इसकी गुणवत्ता की तकनीकी निगरानी आईआईटी, बीएचयू वाराणसी कर रहा है। संस्थान में मैसूर की तर्ज पर आधुनिक ऑडियोलॉजी प्रयोगशालाएं और वाक् चिकित्सा कक्ष होंगे। जिलाधिकारी ने कार्य को तय समयसीमा व मानकों के अनुरूप पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें