फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हाईवे पर कर रही अधेड़ को वाहन ने कुचला

Sat, 06 Sep 2025 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। थाना क्षेत्र के विसायकपुर के पास शुक्रवार की सुबह कानपुर-इटावा हाईवे की सड़क पार कर रही एक महिला को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शिनाख्त न होने पर शव मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन

अकबरपुर से कानपुर जाने वाली लेन पर सुबह तड़के एक महिला को तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस को स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला हाईवे की एक लेन से दूसरी लेन की सड़क पार कर रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की। मगर शव क्षतविक्षत होने की वजह से पहचान नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष एसएन सिंह ने बताया कि महिला की उम्र देखने में 45 से 50 वर्ष के बीच लग रही है। महिला आस-पास की होने का अनुमान है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें