Orai News: कोतवाली क्षेत्र में कपड़ा गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। हादसे में लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया है।
उरई में कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोपालगंज निवासी ओमप्रकाश गुप्ता वस्त्रालय के नाम से अपना गारमेंट्स का गोदाम खोले हुए थे। गुरुवार देर रात लगभग दो बजे अचानक शार्ट सर्किट से गोदाम में आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे कपड़े धू-धूकर जलने लगे। मालिक ओम प्रकाश गुप्ता गोदाम से धुंआ उठता हुआ देखा, तो वह तत्काल नीचे आए।
विज्ञापन
उन्होंने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पुलिस व दमकल मौके पर पहुंची। उन्होंने कड़ी मशक्कत से गोदाम में लगी आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों रुपये का कपड़ा जलकर खाक हो गया था। बताया जा रहा है कि यह आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। हालांकि, नुकसान का आकलन किया जा रहा है।