फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: दुबई से लौटा युवक, सांस लेने में तकलीफ व बुखार आने पर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया

Wed, 18 Mar 2020 06:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
दुबई से उन्नाव लौटे युवक को सांस लेने में तकलीफ व बुखार आ गया। सूचना मिलते ही एहतियात बरतते हुए स्वास्थ्य टीम ने उसे जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया। युवक ब्लड सैंपल जांच के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
विज्ञापन


सदर तहसील के एक गांव निवासी युवक काम के सिलसिले में छह महीने पहले दुबई गया था। कोरोना की दहशत के बीच वह मंगलवार शाम को जैसे तैसे घर लौटा। अमौसी एयरपोर्ट पर उसकी जांच हुई थी। शुरुआती जांच में उसकी तबीयत सामान्य मिली। स्वास्थ्य निदेशालय से इसकी सूचना सीएमओ कार्यालय को भी भेजी। बुधवार सुबह ही स्वास्थ्य विभाग की टीम युवक के घर पहुंची।

स्वास्थ्य परीक्षण में उसे सांस लेने में तकलीफ और हल्का बुखार होने पर उसे आनन फानन जिला अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया। युवक का ब्लड सैंपल जांच के लिए लखनऊ मेडिकल कालेज भेजा गया है। सीएमएस डॉ. बीबी भट्ट ने बताया कि युवक को सांस की बीमारी काफी समय से है। वह इलाज भी करा रहा है। दुबई से लौटकर आने के कारण उसे उसे एहतियात के तौर पर भर्ती किया गया है। हालत सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें