फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज से परेशान होटल संचालक ने की आत्महत्या, हाथ और पेट पर लिखा सूदखोरों का नाम, सुसाइड नोट भी मिला

Tue, 22 Oct 2019 05:04 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
होटल संचालक ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के जालौन जिले में आत्महत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सूदखोरों से तंग आकर होटल संचालक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना में हैरान करने वाली बात यह रही कि मृतक के शरीर पर पेट व हाथ में छह से ज्यादा सूदखोरों के नाम लिखे थे।
विज्ञापन


यह घटना कुठौद थाना क्षेत्र के ग्राम नैनापुर की है। यहां राधिका होटल के मालिक सुबोध कुमार मिश्रा पुत्र हरीशंकर ने कर्ज से तंग आकर मंगलवार सुबह करीब चार बजे जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे औरैया के अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां गंभीर हालत में डॉक्टरों ने सुबोध को कानपुर रेफर कर दिया। जहां इलाज शुरू होने के कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सुबोध के परिवार में पत्नी सुनीता, दो बेटियां दीक्षा (19) और राधिका (9) हैं। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। साथ ही पुलिस ने मृतक का फोन कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी का आरोप है कि ब्याज वसूलने वालों से तंग आकर सुबोध ने आत्महत्या की है। थानाअध्यक्ष सुधाकर मिश्रा ने कहा कि मृतक की बेटी ने प्रार्थनापत्र दिया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें