फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेम खेल रहा था, एक जोर का धमाका हुआ फिर...

Fri, 09 Mar 2018 10:02 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमाे पिक
विज्ञापन
यूपी के महोबा जिले में कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिकहरा में गेम खेलते समय तेज धमाके के साथ मोबाइल फोन फटने से मासूूम बुरी तरह लहूलुहान हो गया। मोबाइल और बैटरी फटने से मासूम का चेहरा जख्मी हो गया। हालत गंभीर होने पर घायल को मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया गया है।
विज्ञापन


ग्राम छिकहरा निवासी हेमंत (07) पुत्र इंद्रपाल घर में रखे मोबाइल से गेम खेल रहा था। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे गेम खेलते समय मोबाइल और बैटरी तेज धमाके के साथ फट गई। जिससे मासूम का पूरा चेेहरा जख्मी हो गया।

धमाके की आवाज सुनकर परिजन दौड़ पड़े और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। मासूम की हालत चिंताजनक होने पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें